जिलाटेक्नोलॉजीदुनियामनोरंजनलाइफस्टाइलव्यापारस्पोर्ट्स

अयोध्या ब्लास्ट में फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबों में ढूंढ रही जिंदगी

अयोध्या: कलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में देर शाम हुए भीषण धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया. हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे और दो वयस्क शामिल हैं. घटना के बाद पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है.

एचपीसीएल टीम ने संभाली जांच

अयोध्या. पगलाभारी गांव में हुए ब्लास्ट के मामले में आज एचपीसीएल (HPCL) की टीम मौके पर पहुंची. टीम सिलेंडर की तकनीकी जांच कर रही है ताकि विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

मौत का आंकड़ा बढ़ा

अयोध्या. थाना पूराकलंदर क्षेत्र के पगला भारी गांव में एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. जेसीबी से मकान के मलवे को हटाते समय छठा शव बरामद हुआ.

लापता महिला भी मृतक के परिवार की सदस्य

मिली जानकारी के अनुसार घर के मुखिया, मृतक रामकुमार गुप्ता की साली लापता थी. पुलिस कल शाम से उसकी तलाश कर रही थी और आज मलवा हटाने के दौरान उसका शव मिला.

पुलिस कर रही है गहन जांच

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ब्लास्ट के कारणों की पुष्टि के लिए सभी बिंदुओं पर काम कर रही है. घटनास्थल पर अब भी सुरक्षा बल और जांच टीम मौजूद हैं.

बीडीएस टीम की निगरानी में जारी खुदाई

मकान की बुनियाद को बीडीएस (बम निरोधक दस्ते) की निगरानी में जेसीबी मशीन से खोदा जा रहा है. सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और किसी को भी पास नहीं जाने दिया जा रहा.

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

कल देर शाम पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में हुए इस भीषण ब्लास्ट में रामकुमार गुप्ता उर्फ पप्पू, उसके तीन मासूम बच्चों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी. हादसे के बाद गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है.

पहले भी हो चुका है ब्लास्ट

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक रामकुमार गुप्ता के घर में इससे पहले भी वर्ष 2024 में विस्फोट हो चुका था. उस हादसे में उसकी पत्नी, मां और गांव की एक बच्ची की मौत हुई थी. उस घटना के बाद रामकुमार को गांव से निष्कासित कर दिया गया था.

पुलिस कर रही है गहराई से जांच

पुलिस अब इस वर्ष फिर से हुए विस्फोट की सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है. फिलहाल मौके पर पुलिस, बीडीएस टीम और एचपीसीएल के विशेषज्ञ मौजूद हैं. पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच जारी है.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और बीडीएस (बम निरोधक दस्ते

सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, बीडीएस (बम निरोधक दस्ते) और एटीएस की टीम पहुंच गई. सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. फायर ब्रिगेड की टीम लगातार मलबे पर पानी का छिड़काव कर रही है ताकि किसी तरह की आग या गैस लीक की आशंका को रोका जा सके.

कई बिंदुओं पर गहराई से जांच जारी

बीडीएस की टीम मलबे की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि, घटना के कई बिंदुओं पर गहराई से जांच जारी है. विस्फोट के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है.

इस हादसे ने लोगों में दहशत फैला दी है

एटीएस, बीडीएस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे घटनास्थल की निगरानी ड्रोन की मदद से की जा रही है. दीपावली से पहले हुए इस हादसे ने लोगों में दहशत फैला दी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह कोई अवैध पटाखा फैक्ट्री तो नहीं थी.

राहत और बचाव कार्य जारी

फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है. पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जबकि गांव में गम और खामोशी का माहौल है.

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोबारा धमाका

अयोध्या. कल देर शाम पगला भारी गांव में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फिर से एक ब्लास्ट हुआ. इस विस्फोट में 50 मीटर दूर खड़े लेखपाल को चोट आई. रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

गांव में पहले भी हो चुका है ब्लास्ट

स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतक रामकुमार गुप्ता उर्फ पप्पू पटाखों का व्यवसाय करता था. एक वर्ष पूर्व भी पगला भारी गांव के अंदर इसी तरह का ब्लास्ट हो चुका है.

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

कल हुए हादसे में रामकुमार गुप्ता, उनकी पत्नी, मां और गांव की एक बच्ची की मौत हुई थी. इस दुर्घटना में तीन बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है.

गांव से निष्कासित था मृतक रामकुमार गुप्ता

गांव वालों ने कुछ समय पहले रामकुमार गुप्ता को गांव से निष्कासित कर दिया था. इसके बाद वह गांव के बाहर मकान बनाकर रह रहा था, जहां यह हादसा हुआ.

पुलिस मृतक की साली की कर रही है तलाश

पुलिस अब मृतक की साली की तलाश में जुटी है, जो घटना के समय मौके पर मौजूद थी. मामला थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के पगला भारी गांव का है.

Source

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button