खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम,,राजेश्वरी बाल विघा मंन्दिर मे हुआ महोत्सव

मिश्रिख.सीतापुर.
राजेश्वरी बाल विद्या मंदिर मिश्रिख में एनुअल स्पोर्ट्स मीत समारोह संपन्न हुआ नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सुंदर स्पोर्ट्स डांस, आईपीएल की चीयर डांस प्रस्तुत कर आगंतुओं को रोमांचित कर दिया पिरामिड, योग ,ताइक्वांडो जैसे कार्यक्रम को देखकर उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजाई,बच्चों ने हर्डल रेस,होला हूं प,योग प्रदर्शन थीम डांस,फायरिंग प्रदर्शन, सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, केयर टेकर प्रमोद वैश्य ने कहा की विद्यालय ने पिछले विगत 5 वर्षों से अभूतपूर्व प्रगति की है। आज स्कूल में नर्सरी से लेकर 12 वीं तक तथा 12वीं से परास्ना तक तक सभी कक्षाएं संचालित हो रही हैं।मुख्य अतीथीं मे क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने आयोजन टीम की सराहना करते हुए संयुक्त प्रयास से संस्था निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रही है।विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी ने कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर मसाल को जलाया और भारत के तिंरगे को सलामी देते हुए परेड को सैल्यूट किया।बच्चों के द्वारा कबड्डी,खो-खो प्रतियोगिता,
रस्सा कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।तीरंदाजी प्रतियोगिता में शुभम पांडे ने प्रथम स्थान,रचित शुक्ला ने द्वितीय स्थान और शेष प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
थ्री शाट पुट प्रतियोगिता में रचित शुक्ला ने 8 मी गोला फेंक कर जीत हासिल की।रेस में रचित शुक्ला ने प्रथम
स्थान,आयुष ने द्वितीय स्थान वा ऋषभ तीसरे स्थान पर
रहे,किड्स रेस में दीक्षा ने प्रथम स्थान,उर्वशी ने दूसरे स्थान पर और अनमोल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।सभी कबड्डी, खो खो,बैडमिंटन,रस्सा कसी में विजई प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए कृष्णा कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर हरिनाम सिंह,यशोदा कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ज्योति गुप्ता,डॉ रति श्रीवास्तव, शोभाचतुर्वेदी,प्रदीपवैश्य,आलोक वर्मा,देवेंद्र नंदवंशी,भास्कर मिश्रा,मनोज पान्डेय,देवेश पांन्डेय,विपिन मिश्र,रंजीत रावत,कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह,गुड्डू जोशी समस्त स्टाप सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं अभिभावक वा बच्चे उपस्थित रहे।



