जिला

मौर्य समाज सेवा संस्थान औरंगाबाद ने की बेसहारा बच्चों की मदद ।

अपूर्व पाण्डेय 

मिश्रिख/ लखीमपुर खीरी के गोला तहसील के अंतर्गत गांव बेचेपुरवा में छह दिन पहले एक गरीब परिवार में मां की मृत्यु होने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

हम आपको बता दे कि लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा के गांव बेचेपुरवा में करीब 4 साल पूर्व बेचेपुरवा निवासी रामगणेश की बिजली का करंट लगने से मौत हो गयी थी जिसके बाद घर की जिम्मेदारी राम गणेश की पत्नी सुनीला देवी पर आ गई थी ,वहीं परिवार की स्तिथि ठीक ना होने की वजह से सुनीला देवी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती ,सुनीला देवी धान काटने के लिए अपनी बहन के यहां गई थी वहीं पर उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई और उनकी करीब तीन दिन पूर्व उनकी मौत हो गई सुनीला देवी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा इसके बादउनके तीन बच्चों को पालने की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है जिसकी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई वही वायरल खबर का संज्ञान लेते हुए मौर्या समाज सेवा संस्थान औरंगाबाद मिश्रिख ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की योजना बनाई और दिन बृहस्पतिवार कों अपने टीम के सदस्यों के साथ उन्होंने बच्चों से मुलाकात की व बच्चों को नए कपड़े जूते राशन की व्यवस्था करवाई साथ ही रोजगार हेतु सिलाई मशीन व ₹10000 नगद भुगतान देकर बच्चों की आर्थिक मदद की व आगे भी मदद का भरोसा दिलाया इस अवसर पर राम मिलन मौर्य कोषाध्यक्ष ,बनवारी लाल मौर्य अध्यक्ष,श्यामा कुमार मौर्य, महेश मौर्य ,डॉ रवि मौर्य मिश्रिख सेवा हॉस्पिटल, डॉ वीके मौर्य , राजबहादुर मौर्य , अनुज मौर्य प्रमोद मौर्य आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button