*श्रीचन्द्र भगवान ग्रुप ऑफ कॉलेजे मे प्रस्तुति हुये कार्यक्रम*

मिश्रिख. कौशलेंद्र त्रिपाठी
श्रीचन्द्र भगवान ग्रुप ऑफ कॉलेजे में इंग्लिश मीडियम की कक्षा 1, 2 एवं 3 के विद्यार्थियों 7द्वारा कक्षा प्रस्तुति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कम्युनिटी हेल्पर्स,प्रसिद्ध व्यक्तित्व,प्राकृतिक संसाधन, शिक्षा सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक
प्रस्तुतियाँ दीं।नन्हे विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त कर दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनके संप्रेषण कौशल एवं मंचीय आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा।इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधिका श्रीमती डॉ. रिंटू सिंह,प्रधानाचार्य शालू मिश्रा, एच.ओ.डी.समीर गौतम, समन्वयक अल्का दीक्षित, समन्वयक आशीष त्रिपाठी एवं विशाल सक्सेना उपस्थित रहे। साथ ही कक्षा IA की कक्षा अध्यापिका सिमरन एवं चित्रा कक्षा IB की कक्षा अध्यापिका पिंकी ,कक्षा 2A की कक्षा अध्यापिका शीला कक्षा IIB की कक्षा अध्यापिका ग़ज़ल,तथा कक्षा IIIA की कक्षा अध्यापिका दिव्या कक्षा IIIB की कक्षा अध्यापिका खुशबू एवं श्रृष्टि दुबे,सोनल श्रीवास्तव,यास्मीन, भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
अतिथियों,अभिभावकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।मंच संचालन अध्यापिका सलीमून निशा एवं कक्षा 6 की छात्राओं लावंतिका एवं वैष्णवी ने किया।



