जिलाटेक्नोलॉजीदुनियामनोरंजनलाइफस्टाइलव्यापारस्पोर्ट्स

Cauliflower Cultivation: किसान ने शुरू की फूलगोभी की खेती, कम दिनों में फसल होगी तैयार, मिलेगा तगड़ा मुनाफा

Last Updated:October 10, 2025, 17:50 IST

Cauliflower cultivation: गोंडा के प्रगतिशील किसान सुशील कुमार बताते है कि पहले गेहूं और धान की पारंपरिक खेती करते थे, लेकिन कम मुनाफे के कारण उन्होंने गोभी की खेती का रुख किया. शुरुआत में उन्होंने सिर्फ एक बीघा जमीन पर ट्रायल किया, लेकिन फसल की अच्छी पैदावार और बाजार में बढ़ती मांग देखकर अब उन्होंने खेती का रकबा बढ़ा दिया है.

उत्तर प्रदेश गोंडा जिले के किसानों के लिए अब गोभी की खेती एक नई उम्मीद बनकर सामने आई है. जिले के एक प्रगतिशील किसान ने पारंपरिक खेती छोड़कर फूलगोभी की आधुनिक खेती शुरू की है, जिससे उन्हें लाखों रुपये की आमदनी हो रही है. यह खेती अब आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणा का काम कर रही है.

लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील किसान सुशील कुमार बताते है कि पहले गेहूं और धान की पारंपरिक खेती करते थे, लेकिन कम मुनाफे के कारण उन्होंने गोभी की खेती का रुख किया. शुरुआत में उन्होंने सिर्फ एक बीघा जमीन पर ट्रायल किया, लेकिन फसल की अच्छी पैदावार और बाजार में बढ़ती मांग देखकर अब उन्होंने खेती का रकबा बढ़ा दिया है.

क्या है क्वालिफिकेशन: सुशील कुमार बताते है कि उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की उसके बाद कुछ कारण बस उन्होंने पढ़ाई छोड़कर फिर अपनी किस्मत खेती किसानी में आजमाई और वह इस समय गोभी की खेती करके सालाना लाखों का इनकम कर रहे हैं.

कितने एकड़ में कर रहे हैं गोभी की खेती: सुशील कुमार निषाद बताते हैं कि वह लगभग आधे एकड़ में गोभी की खेती कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पहले हम केवल एक बीघा में गोभी की खेती किए थे. उससे हमको अच्छा लाभ हुआ तो हमने गोभी की खेती का रकबा बढ़ा दिया.

कौन से वैरायटी की है गोभी: सुशील निषाद बताते हैं कि सिजेंटा के अगेती वैरायटी का फूल गोभी है या वैरायटी काफी अच्छा होता है और गोंडा के वातावरण में ही अच्छे से सरवाइव भी कर रहा है, इसीलिए किसान भाइयों से कहना चाहते हैं.कि जो अगेती गोभी की खेती कर रहे हैं वह सिजेंटा वैरायटी के ही गोभी लगे इससे किसान भाइयों को अच्छा लाभ होगा क्योंकि इसके पैदावार काफी अच्छी होती है.

सुशील निषाद बताते है कि गोभी की खेती का आईडिया हमको अपने गांव के किस को देखकर आए क्योंकि वह गोभी की खेती कर रहे थे. फिर मैंने सोचा क्यों ना हम भी फूलगोभी की खेती करें. फिर मैं फूलगोभी की खेती की शुरुआत की जिससे हमको अच्छा लाभ हो रहा है.

सुशील निषाद बताते हैं कि आधे एकड़ गोभी की खेती में शुरू से लेकर और कटाई तक 15 से 16 हजार रुपए की लागत आती है. कम लागत में ज्यादा इनकम देने वाली फूल गोभी की खेती होती है.

सुशील निषाद बताते हैं कि आधे एकड़ जमीन मैं गोभी की खेती से 4 महीने में लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए का इनकम हो जाता है. उन्होंने बताया कि गोभी की खेती से किसान भाई अच्छा इनकम कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 10, 2025, 17:50 IST

homeuttar-pradesh

किसान ने शुरू की फूलगोभी की खेती, कम दिनों में फसल होगी तैयार

Source

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button