Health Tips: घर में जरूर लगाएं श्याम तुलसी का पौधा, सर्दी-खांसी में संजीवनी, जानें सेवन अनेक फायदे

Last Updated:October 10, 2025, 17:39 IST
Benefits of Shyam Tulsi: हाल ही में हुई बारिश के बाद मौसम में सुबह शाम की ठंडक बढ़ गई है. ऐसे में सर्दी-जुकाम और हल्की खांसी आम बात हो गई है. घर में मौजूद घरेलू चीजों से ही इसे ठीक किया जा सकता है. श्याम तुलसी काढ़ा और गर्म पानी जैसी चीजें जल्दी राहत देती है. लोग इसे चाय, काढ़ा या भाप के रूप में इस्तेमाल करके मौसम के इस बदलाव से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.
श्याम तुलसी का तना और पत्तियां गहरे बैंगनी रंग की होती हैं. पत्तियां थोड़ी छोटी और मजबूत होती हैं. यह पौधा न केवल घर की शोभा बढ़ाता है बल्कि सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है.
श्याम तुलसी के पत्तों में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. जो सर्दी-खांसी और बुखार में बेहद फायदेमंद हैं. इन पत्तों का उपयोग काढ़ा, चाय या शहद के साथ किया जा सकता है.
श्याम तुलसी की चाय पीने से गले की सूजन कम होती है और खांसी में राहत मिलती है. यह चाय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है. आप इसके पत्तों को चाय में डालकर उबालकर इसकीं चाय पीए.
श्याम तुलसी के पत्तों को उबालकर उसकी भाप लेना सर्दी और खांसी में काफी आराम देता है. साथ ही यह नाक की जकड़न को भी दूर करता है. बदलते मौसम में यह आदत लोगों के लिए रिलैक्सेशन और दिनभर तरोताज़गी का जरिया बन गई है.
घर में श्याम तुलसी का पौधा रखने से न केवल घर का वातावरण शुद्ध होता है बल्कि यह सर्दी-खांसी बुखारजैसी बीमारियों से भी बचाव करता है. इसलिए नियमित रूप से श्याम तुलसी का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है. जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है.
श्याम तुलसी आसानी से फूल-बगिचों की दुकान या ऑनलाइन गार्डनिंग साइट्स पर मिल जाती है. इसे आप अपने घर के बगीचे में या बरामदे में छोटे गमले में भी लगा सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 10, 2025, 17:39 IST
घर में जरूर लगाएं श्याम तुलसी का पौधा, सर्दी-खांसी में संजीवनी



