तेल बोरि पट बाँधि पुनि पावक देहु लगाइ॥
लंका दहन, रामेश्वर स्थापना,अंगद संवाद, लक्ष्मण मूर्छा जैसे कार्यक्रम का हुआ मंचन

रामलीला के चौथे दिन त्यागी बाबा डगरहाधाम , गोंदलामऊ ब्लाक प्रमुख नमिता अवस्थी , मुनेन्द्र अवस्थी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मिश्रिख / महर्षि दधीचि रामलीला न्यास मिश्रिख द्वारा मिश्रिख में सोमवार से ब्राइट फ्यूचर एकेडमी दिल्ली द्वारा रामलीला का मंचन दिव्य और भव्य कार्यक्रम चल रहा है । जिसमें कार्यक्रम के चौथे दिन हनुमान जी के द्वारा अशोक वाटिका में भूख लगने पर वाटिका से फल तोड़ने लगे जिसके विरोध में रावण द्वारा अक्षय कुमार को भेजा जो हनुमान जी से युद्ध किया जिसमें अक्षय कुमार की मौत हो गई। जिसके बाद मेघनाथ द्वारा हनुमान जी पर ब्रह्मास्त्र छोड़ा जिसके सम्मान में हनुमान जी सहर्ष बधं गये जहां रावण की सभा में विभीषण द्वारा दूत को न मारने पर पूंछ में आग लगाने का सुझाव दिया। जिसके बाद हनुमानजी की पूंछ में आग लगा दी तथा हनुमान ने पूरी लंका को दहन कर दिया तथा केवल विभीषण जी का घर बच गया। तथा हनुमान के लंका से वापस आकर माता सीता का पता राम को बताया । जिसके बाद राम द्वारा समुंद्र पर सेतु बनने से पहने भगवान शिव की स्थापना रामेश्वर धाम के रूप में की तत्पश्चात नल नील द्वारा समुंद्र पर सेतु का निर्माण किया। राम द्वारा लंका पहुंच एक बार रावण को समझाने के लिये अंगद को भेजा जहां अंगद रावण के बीच संवाद हुआ रावण के न मानने के बार राम द्वारा युद्ध की घोषणा की। युद्ध में मेघनाथ द्वारा नागफास बान से लक्ष्मण को मुर्छित कर दिया । सुसेन वैध द्वारा संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के प्राण बचाने का उपचार बतलाया हनुमान जी के द्वारा संजीवनी बूटी न ज्ञात होने पर पूरा पर्वत उठा लाये जिसमें वैध द्वारा संजीवनी बूटी निकाल कर लक्ष्मण के प्राण बचाने का मंचन किया गया। कार्यक्रम के समापन के उपरांत भगवान राम की आरती के लिए न्यास अध्यक्ष राजीव ओझा मनोज पांडे भास्कर मिश्रा रामकिंकर पांडे ब्लॉक प्रमुख मिश्रित उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता राम बक्स सिंह , मछरेहटा पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय भार्गव, देवेश पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष मिश्रित नगर , विवेक सिंह आदि न्यास के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्कूली बच्चों द्वारा किया गया रामलीला का मंचन
रामलीला के मंच पर रामलीला के मुख्य कार्यक्रम के मंचन की शुरुआत होने से पहले क्षेत्र के स्कूली बच्चों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया जिसमें पहले कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा राजेश्वरी बाल विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा राम सीता लक्ष्मण आदि रूपों का मंचन किया गया जिसकी दर्शकों द्वारा उत्साह वर्धन किया गया।
