Uncategorized

मिश्रिख नैमिषारण्य होली परिक्रमा मेला महोत्सव का भव्य शुभारंभ

मिश्रिख, सीतापुर। विश्व प्रसिद्ध नैमिषारण्य क्षेत्र में आयोजित होली परिक्रमा मेला महोत्सव का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा भार्गव, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर तथा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने विधिवत पूजन-अर्चन और दीप प्रज्वलित कर किया। शुभारंभ अवसर पर पूजन-अर्चन की विधि तीर्थ पुरोहित राहुल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई।

महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आशा बहुओं को सम्मानित भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारियों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए जादूगर के माध्यम से रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा।

कार्यक्रम में आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मेला परिसर में स्वयं सहायता समूह, कृषि विभाग, वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इसके अलावा जिला कारागार में बंद बंदियों द्वारा बनाए गए मिट्टी के बर्तन, अचार और सब्जियों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रभारी मंत्री सहित सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों की सराहना की।

बताया गया कि मिश्रिख महोत्सव का आयोजन तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान देश के जाने-माने भजन गायक, फिल्मी कलाकार तथा कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिससे श्रद्धालुओं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button