Uncategorized

आजाद समाज पार्टी ने  कार्यकर्ता सम्मेलन कर भरी चुनावी हुंकार 

अपूर्व पाण्डेय

मिश्रिख सीतापुर 

मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने मिश्रिख के मेला मैदान में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कार्यकर्ताओं को मीडिया दीर्घा में बुलाने से फैली अव्यवस्था

मिश्रिख के मेला मैदान में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के तत्वाधान में मिश्रित के मेला मैदान में भूत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद एडवोकेट शेखर आजाद ने बहुजन महापुरुषों के पुष्प पर माल्यार्पण कर उपस्थित जनसभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। गोंडा में विनोद साहनी की हत्या हो, या राम गुलाम मौर्य की हत्या का मामला हो।। यह सब भाजपा सरकार में हो रहा है। और उन्होंने कहा कि अभी आपकी आंखों में आंसुओं को पोछने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है मेरे हाथ में सत्ता आएगी तो आप लोगों की आंखों में आंसू आने नहीं देंगे।। गरीबों,महिलाओं नौजवानों को रोजगार मिलेगा महिलाओं को न्याय मिलेगा

और शराब के ठेके भी बंद होंगे और और जहां शराब के ठेके है। वहां पर बच्चों के पढ़ने हेतु लाइब्रेरी खुलवाई जाएगी ताकि हमारे बहुजन के बच्चे पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बन सके वही तहसील स्तर पर इस आई ए एस पीसीएस कोचिंग सेंटर खोले जायेगे।। और उन्होंने कहा कि आप लोग मुझे ताकत दो। मिश्रिख से भाई सौरभ किशोर जी को जिताकर विधानसभा भेजना है। वही प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने बूथ मजबूत करने की बात कही।। भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक कुलदीप भार्गव ने कहा कि मिश्रिख क्षेत्र की रोड़ों में गढ्ढे है। और यहां के विधायक सांसद लोगो की समस्याएं सुनना नहीं चाहते है। इस बार मिश्रिख की जनता अपना विधायक बदलने जा रही है।। वही मिश्रिख विधानसभा से प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर ने आए हुए लोगों का आभार प्रकट कर मिश्रिख विधानसभा में सहयोग की अपील की।। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़, प्रदेश सचिव इमरान खान पूर्व मंत्री इमरान मसूद, अरविंद राजवंशी, डा संतोष सिंह भीम आर्मी प्रदेश संयोजक कुलदीप भार्गव जिलाध्यक्ष राकेश राजवंशी आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष विश्वदीप चौधरी, राजकुमार गौतम, डा सरोज , डा0 ब्रजेश विधिक सलाहकार एडवोकेट अरुण कुमार राज, सुपेंद्र आजाद, हेमंत कुमार , श्यामलाल भारती, अवधेश मौर्या अनूप नास्तिक, आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button