Uncategorized

15 साल बाद कोतवाली से रिलीज की गई शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा

मिश्रिख.सीतापुर. महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा करीब 15 साल तक कोतवाली मिश्रिख के मालखाना में रखे रहने के बाद आज सम्मानजनक स्थान पर पहुंची।न्यायालय के आदेश के बाद पर प्रतिमा रिलीज कर दी गई थी।16 सितंबर आज इसे पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ कोतवाली से नैमिषारण्य स्थित गुरुद्वारा साहिब ले जाने को भारतीय सिख संगठन के जिलाध्यक्ष गुरपाल सिंह ने बताया कि शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा वर्ष 2010 से कोतवाली मिश्रिख में रखी थी।प्रतिमा की स्थापना पर रोक लगा दी गई थी और प्रतिमा को कोतवाली में रखवा दिया गया था।न्यायालय के आदेश के बाद अब प्रतिमा रिलीज कर दी गई।मिश्रिख तहसील चौराहे पर सामाजिक,धार्मिक, किसान और युवा संगठनों के लोग एकत्र हुये।यहां से प्रतिमा को सम्मान के साथ नैमिषारण्य गुरुद्वारा साहिब भारतीय सिख संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ प्रतिमा को कोतवाली से ससम्मान बाहर निकाला और नैमिषारण्य गुरुद्वारा साहिब ले गए। वर्षों की कानूनी पैरवी के बाद कोर्ट ने प्रतिमा को सम्मानजनक स्थान पर स्थापित करने की अनुमति दी है। फिलहाल प्रतिमा को गुरुद्वारा साहिब में सुरक्षित रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button