Uncategorized

गोपलापुर अग्निकांड में घायल काजल ने भी तोड़ा दम, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत क्षेत्र में शोक की लहर

कौशलेंद्र त्रिपाठी 

मिश्रिख (सीतापुर)मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के गोपलापुर गांव में हुए दर्दनाक अग्निकांड में घायल काजल ने भी लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। काजल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि 13 सितंबर को घर के अंदर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि काजल गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे उपचार के लिए सीतापुर जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था।कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद काजल ने भी शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही घर में तीन लोगों की मौत की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गोपलापुर गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button