Uncategorized

मिश्रिख में दूध वाहन और ट्रैक्टर-ट्राला में जोरदार भिड़ंत

हादसे में दूध वाहन चालक घायल,ट्रैक्टर-ट्राला छोड़कर ड्राइवर फरार

मिश्रिख.सीतापुर.एम डी न्यूज हरदोई-सीतापुर मार्ग पर आज सुबह जशरथपुर गांँव के पास धर्मकांटा के सामने एक दूध वाहन और ट्रैक्टर-ट्राला की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दूध वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गया और उसका ड्राइवर विकास उम्र 28 वर्ष घायल हो गया।विकास गंगापुर का रहने वाला है और उसके सिर में चोट आई है।हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।विकास ने बताया कि वह सरसई टिकरा से दूध लेकर बौधनी स्थित ज्ञान डेयरी के प्लांट पर जा रहा था।जशरथपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राला से उसकी गाड़ी टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दूध वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राला का ड्राइवर वाहन को करियाह डीह-कर्मसेपुर गांव के बीच सीतापुर रोड पर छोड़कर मौके से भाग गया।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल विकास को इलाज के लिए भेजा।पुलिस ने घटना की जानकारी इकट्ठा कर फरार ट्रैक्टर-ट्राला ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button