Uncategorized

मिश्रिख प्रीमियर लीग सीजन-1 का भव्य शुभारंभ, रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स जमुनापुर की जीत

मिश्रिख। नगर के मेला मैदान में गुरुवार को मिश्रिख प्रीमियर लीग सीजन-1 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि दधीचि मंदिर के महंत देवानंद गिरी जी एवं समाजसेवी अखंड प्रताप वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह का पहला मुकाबला शुभांशु एलेवन और सनराइजर्स जमुनापुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभांशु एलेवन ने निर्धारित 8 ओवर में 78 रन बनाए और सनराइजर्स जमुनापुर के सामने जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स जमुनापुर की शुरुआत धीमी रही। हालांकि बाद में नसील की धमाकेदार बल्लेबाजी ने मुकाबले का रुख बदल दिया। नसील ने लगातार चार छक्के लगाकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने दर्शकों में खासा उत्साह भर दिया।

उद्घाटन अवसर पर टूर्नामेंट आयोजक गोलू कश्यप एवं रोहित वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मयंक शेखर शुक्ला ने किया। वहीं टूर्नामेंट के प्रायोजक विश्वजीत वर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के शुभारंभ के साथ ही मेला मैदान में नाइट क्रिकेट का रोमांच शुरू हो गया है। हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।आगामी दिनों में होने वाले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button