Uncategorized

अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की हुई मौत

जिला संवाददाता/ कौशलेंद्र त्रिपाठी

मिश्रिख/  पावर हाऊस के पास दे रात बुधवार शाम एक सड़क हादसे में 9 वर्षीय बालक ओमप्रताप यादव की मौत हो गई।वह अपने बड़े भाई करुणा प्रताप उम्र 11 वर्ष के साथ साइकिल से मिश्रिख जा रहा था। तभी करमसेपुर और करियाडीह गांँव के बीच एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ओमप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ओमप्रताप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख पहुंँचाया। जहांँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।यह परिवार पहले भी ऐसे ही एक हादसे का शिकार हो चुका है।करीब एक वर्ष पहले मृतक ओमप्रताप के छोटे भाई शिवप्रताप की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। लगभग दो वर्ष पहले उनकी मांँ भी परिवार छोड़कर चली गई थीं।अब परिवार में केवल पिता निरंजन यादव और बड़ा बेटा करुणा प्रताप ही बचे हैं।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button