सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी ने किया मैच का शुभारंभ, नैमिष स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार जीत दर्ज कर सुपर-8 में बनाई जगह

अपूर्व पाण्डेय
मिश्रिख। मिश्रिख में आयोजित प्रथम नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दूसरे दिन के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिश्रिख सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी ने किया। उन्होंने मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

टूर्नामेंट में ग्रुप के पहले मुकाबले में नैमिष स्पोर्टिंग क्लब और शुक्ला इलेवन के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें नैमिष स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार जीत हासिल की। कप्तान अमित शास्त्री ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। इसके बाद दूसरे ग्रुप के मुकाबले में सोनू सागर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए। जवाब में उतरी नैमिष स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला भी अपने नाम कर लिया और सीधे सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली।
मैदान पर मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक और नगरवासी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के संयोजक मयंक शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए कमेटी द्वारा माताओं और बहनों के बैठने के लिए विशेष व अलग व्यवस्था की गई है, जिससे वे सहूलियत के साथ मैच का आनंद ले सकें।
पहले दिन दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति के सदस्य गोलू कश्यप, विश्वजीत वर्मा, विश्वास तिवारी, तौफीक और आमिर ने दोपहर से ही मैदान में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य किया। पूरे नगर में इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर एक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है


