Uncategorized
जिलाधिकारी ने लिया मिश्रित नैमिषारण्य होली परिक्रमा मेला महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

अपूर्व पाण्डेय
मिश्रित / ‘होली परिक्रमा मेला महोत्सव मिश्रित नैमिषारण्य 2026’ के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। 8 मार्च 2026 से शुरू होने वाले इस पावन महोत्सव की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। समय पर समस्त व्यवस्था पूर्ण कर जी जाये।

बताते चलें जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मेला महोत्सव का शुभारंभ करने मेला मैदान कार्यक्रम स्थल पर 11 बजे आ रहे हैं जिसमें वे आशा सम्मेलन में भाग लेंगे तथा मेला महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।



