Uncategorized

टीबी मरीजों को ग्राम पंचायत की ओर से पोषण पोटली वितरित की गई

कौशलेंद्र त्रिपाठी

मिश्रित.सीतापुर. जिलाधिकारी के निर्देशन मे ब्लॉक मिश्रित की ग्राम पंचायतों मे टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पोषण पोटली का वितरण किया गया।पोटली में एक किलो मूंगफली,एक किलो भुना चना,एक किलो गुड़,एक किलो सत्तू तथा एक किलो तिल वा गजक सहित पौष्टिक सामग्री शामिल की गई।ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि टीबी मरीजों को नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार मिलना भी महत्वपूर्ण है।इसी उद्देश्य से यह सामग्री वितरित की गई, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान पोषण संबंधी सहयोग मिल सके और वे जल्द स्वस्थ होने की दिशा में आगे बढ़ें।मौके पर ग्राम पंचायत मुडियारा के गाँव नौवा खेडा की शहनाज बानू को प्रशाशक राजन मिश्रा ग्राम पंंचायत अधिकारी रामलखन वर्मा व रामरानी व कामनी को ग्राम पंंचायत मोहरावाँ के ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष तिवारी ने वितरण की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button