जिलाटेक्नोलॉजीदुनियामनोरंजनलाइफस्टाइलव्यापारस्पोर्ट्स

Karwa Chauth Moonrise Timing: लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद में कब होगा चांद का दीदार? कहीं करना होगा इंतजार तो कहीं… नोट करें समय

Karva Chauth 2025 Moonrise Timing: आज देशभर में करवा चौथ (karwa chauth 2025 moonrise time) का त्योहार मनाया जा रहा है. सुबह से ही उठकर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही है. करवा चौथ का व्रत काफी कठिन माना जाता है. इसकी वजह पूरे दिन अन्न जल के सेवन किए बिना रहना है. रात में चंद्र दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है. मगर, सभी जानते कि चांद भी आज के दिन काफी इतराता है. जितना महिलाएं चांद के जल्दी दिखने का इंतजार करती हैं उतना ही चांद भाव खाता है. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में शाम होते ही सजी हुई थालियां और जलते हुए दीपक नजर आएंगे. हर बार की तरह इस बार भी चांद थोड़ा सता सकता है. आइए जानते हैं कि आपके शहर में चांद का दीदार किस समय होगा…

October 10, 2025 13:25 IST

Karwa Chauth Vrat Katha Live News: क्या है करवा चौथ व्रत कथा ?

Karwa Chauth 2025 Live Updates: प्राचीन समय की बात है, एक साहूकार था जिसके सात बेटे और एक बेटी थी. करवा चौथ के दिन उसकी बहुओं और बेटी ने व्रत रखा. पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को सब चांद निकलने का इंतजार करने लगे. बेटी बहुत भूखी और कमजोर हो गई थी, यह देखकर उसके भाइयों को उसकी हालत पर दया आ गई. वे नहीं चाहते थे कि उनकी बहन और ज्यादा कष्ट झेले, इसलिए उन्होंने एक चाल चली. वे नगर से बाहर गए और एक ऊंचे स्थान पर आग जलाकर एक छलावा किया ताकि वह आग का प्रकाश चांद जैसा लगे. भाइयों ने बहन से कहा कि चांद निकल आया है. बहन ने अग्नि को चांद समझकर अपना व्रत तोड़ दिया. जैसे ही उसने व्रत तोड़ा, उसी समय उसका पति बीमार पड़ गया और घर की सारी दौलत इलाज में खत्म हो गई. जब बहन को सच्चाई का पता चला, तो उसे अपने छल से टूटे व्रत पर बहुत पछतावा हुआ.उसने पूरी श्रद्धा से भगवान गणेश की पूजा की और अपनी गलती के लिए क्षमा मांगी. उसकी सच्ची प्रार्थना और पूजा से उसका पति धीरे-धीरे ठीक हो गया और घर में फिर से सुख-शांति लौट आई.

October 10, 2025 12:50 IST

Karwa Chauth 2025 Live Updates: करवा चौथ व्रत के खास नियम

Karwa Chauth Vrat Niyam: करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले ही सरगी ग्रहण करना शुभ होता है, इसके बाद किसी भी चीज का सेवन न करें. करवा चौथ के व्रत की कथा का पाठ हमेशा 16 श्रृंगार और लाल जोड़े में करना चाहिए. चंद्रमा देखने के बाद ही व्रत का पारण करें अन्यथा व्रत अधूर माना जाता है. इस दिन निर्जला उपवास रखें. व्रत में तामसिक चीजों का सेवन करें और नुकीली चीजों का उपयोग न करें.

October 10, 2025 11:50 IST

करवा चौथ के दिन शुभ चौघड़िया मुहूर्त 2025

लाभ (उन्नति) – प्रातः 07:46 से प्रातः 09:13
अमृत (सर्वोत्तम) -प्रातः 09:13 से प्रातः 10:41
शुभ (उत्तम) – दोपहर 12:08 से दोपहर 01:35
लाभ (उन्नति) – रात्रि 09:02 से रात्रि 10:35

October 10, 2025 11:29 IST

Karwa Chauth 2025 News: करवा चौथ पर ये करें

Karwa Chauth 2025 Live Updates: करवा चौथ पर पूजा के समय सोलह श्रृंगार करना शुभ और अनिवार्य माना गया है, जो सौभाग्य का प्रतीक होता है. जहां संभव हो, वहां विवाहित महिलाएं एक साथ मिलकर पूजा करें. सामूहिक पूजा से सकारात्मक ऊर्जा और पुण्य दोनों बढ़ते हैं. व्रत की पूजा में भगवान गणेश और माता करवा की विशेष रूप से पूजा की जाती है. इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

October 10, 2025 11:02 IST

Chalni Se Chand Puja: छलनी में दिया रखकर क्यों देखते हैं?

दीए की रोशनी को शुभ और पवित्र माना जाता है, जो वातावरण को शुद्ध करती है. मान्यता है कि दीए की लौ बुरी शक्तियों, नकारात्मक ऊर्जा और शाप से रक्षा करती है. छलनी से चांद और फिर पति को देखने की परंपरा, पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए होती है. छलनी जीवन में आने वाली बाधाओं को छानने और केवल शुभता को स्वीकार करने का प्रतीक मानी जाती है. यह रिवाज़ वर्षों से चला आ रहा है और महिलाओं की श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है.

October 10, 2025 10:25 IST

Karwa Chauth 2025 Live Updates: चंद्रमा को अर्घ्य देने का जान लें सही तरीका

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ की रात चांद के निकलने पर महिलाएं चंद्र देव की पूजा करती हैं. उस समय लोटे में कच्चा दूध, अक्षत्, फूल और पवित्र जल भरकर चंद्र देव के मंत्र का उच्चारण करते हुए अर्घ्य देना चाहिए. उसके बाद जल और प्रसाद ग्रहण करके पारण करें.

October 10, 2025 10:22 IST

Karwa Chauth Katha in Hindi: अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति

पूजा के दौरान व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को विधिपूर्वक करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

Source

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button