जिलाटेक्नोलॉजीदुनियामनोरंजनलाइफस्टाइलव्यापारस्पोर्ट्स

Vegetable Cultivation: अक्टूबर में करें इन पांच सब्जियों की खेती, ठंड शुरू होने तक बन जाएंगे मालामाल; जानें कैसे

Last Updated:October 10, 2025, 18:53 IST

Five Vegetable Crops: अगर आप अक्टूबर के महीने में सब्जी की खेती करने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको पांच ऐसी सब्जियों की खेती के बारे में बताएंगे. जिन्हें अपने खेतों में अक्टूबर के महीने में आसानी से बोया जा सकता है. और मात्र दो से ढाई महीने में मंडियों में बेचकर तगड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है.

अगर आप अक्टूबर के महीने में सब्जी की खेती करने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको पांच ऐसी सब्जियों की खेती के बारे में बताएंगे. जिन्हें अपने खेतों में अक्टूबर के महीने में आसानी से बोया जा सकता है और मात्र दो से ढाई महीने में मंडियों में बेचकर तगड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है.

अक्टूबर का महीना सब्जी की खेती के लिहाज से फायदेमंद होता है. इस महीने में कई तरह की सब्जियों की बोवाई खेतों में की जा सकती है. और मात्र कुछ ही दिनों में यह तैयार होकर यह व्यावसायिक रूप से कमाई का जरिया बन सकती है.

अक्टूबर का महीना मूली की खेती के लिए बेहद फायदेमंद होता है. मूली जमीन के अंदर उगने वाली सब्जी है और यह जल्द ही तैयार हो जाती है. मूली को सलाद पराठा बनाने और सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. ठंड के मौसम में मूली की मांग काफी अधिक होती है. अक्टूबर में मूली बोने से मात्र 60 से 70 दिनों में यह तैयार होकर मार्केट में बिकने के लिए रेडी हो जाती है.

ठंड के मौसम में गाजर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है या सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. आमतौर पर इसे सलाद जूस और हलवे के लिए ज्यादातर उपयोग किया जाता है. गाजर की खेती अक्टूबर के महीने में किसानों को बेहद फायदेमंद हो सकती है. या फसल लगभग 3 महीने में तैयार हो जाती है.

अक्टूबर के महीने में चुकंदर की खेती किसानों को तगड़ा मुनाफा दे सकती है. चुकंदर एक ऐसी फसल है जो सबसे ज्यादा मरीज के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है. इसके अलावा यह पाचन के लिए भी बेहद उपयोगी होता है. अक्टूबर में मूली की बुवाई करने से या फसल भी तकरीबन 70 से 75 दिनों में तैयार हो जाती है और किसान इसे बाजार में आसानी से भेज सकते हैं.

सर्दी के मौसम में मंडियों में पलक की भी बिक्री काफी अधिक होती है. पलक कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है इस सब्जी की सबसे खास बात यह है कि यह मात्र 40 से 45 दिनों में पूरी तरह से तैयार हो जाती है, इसके अलावा यह एक ऐसी फसल है. जिसे एक बार बोने के बाद दो से तीन बार तक काटा जा सकता है. अक्टूबर में पालक की खेती से किसानों को तगड़ा मुनाफा हो सकता है.

सर्दियों के मौसम में मार्केट में गोभी की डिमांड काफी ज्यादा होती है. ऐसे में गोभी की खेती किसानों को कम समय में अधिक लाभ दिला शक्ति है. अक्टूबर की शुरुआती दिनों में गोभी की खेती करने पर या फसल लगभग 90 दिनों में पूरी तरह से तैयार हो जाती है. ऐसे में अक्टूबर में बुवाई करने पर जनवरी तक यह किसानों के लिए तगड़ा मुनाफा कासौदा हो सकता.

First Published :

October 10, 2025, 18:53 IST

homeagriculture

अक्टूबर में करें इन पांच सब्जियों की खेती, ठंड शुरू होने तक बन जाएंगे मालामाल

Source

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button