एनीमिया मुक्त अभियान की हुई शुरूआत

महिलाओं – किशोरियों को आयरन तथा फोलिक ऐसिड की गोलियां की गई वितरित
जिला संवाददाता/ कौशलेंद्र त्रिपाठी
मिशन शक्ति के अंतर्गत विकास खंड मिश्रिख के सभी ग्राम पंचायतो में स्वास्थ्य विभाग, पोषण और बाल विकास तथा ग्राम विकास और पंचायती राज के सहभागिता और नेतृत्व में आज आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बर्मी और जसरथपुर ग्राम पंचायतों में खंड विकास अधिकारी ने स्वयम रहकर वितरण कराया. विकास खंड के सभी अधिकारियों की उपरोक्त कार्य में ड्यूटी लगाकर इसकी समीक्षा और अनुश्रवण किया गया.

खंड विकास अधिकारी सुनील कौशल ने बताया कि आज जिलाधिकारी महोदय के निर्देश और मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सभी विकास खंड में चलाया जा रहा है,
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं बच्चों और बच्चियों को खून की कमी की समस्या से निजात दिलाना और जागरूक करना है. कार्यक्रम में आज विकास खंड स्तर पर लगभग 4000 से अधिक प्रतिभागी रहे.



