जिला

गणेश महोत्सव में झांकियों ने मोहा मन,देवदेश्वर घाट पर हुआ प्रतिमा विसर्जन*

अपूर्व पाण्डेय

मिश्रित / मो.खाकी सरांय में श्री गौरी गणेश बाल्मीकि सेवा समिति द्वारा लगातार पांचवें वर्ष गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। दो दिनों तक चले महोत्सव में विभिन्न सुंदर एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। झांकियों के सजीव चित्रण ने श्रद्धालुओं और नगरवासियों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मौजूद लोग झांकियों को देखकर मंत्रमुग्ध नजर आए और जमकर आनंद लिया।
महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों,सहयोगियों तथा नगरवासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सामूहिक प्रयासों से पांचवें वर्ष भी गणेश महोत्सव का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।श्री गौरी गणेश बाल्मीकि सेवा समिति द्वारा गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को नैमिषारण्य स्थित देवदेश्वर घाट ले जाया गया,जहां गोमती नदी में विधि-विधान से पूजर्न-अर्चन करके प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
गणेश महोत्सव के सफल आयोजन की नगरवासियों ने सराहना की और श्री गौरी गणेश बाल्मीकि सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button