दो माह से सफाई कर्मी नदारद,ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल

*गंदगी और कूड़े के ढेर से ग्रामीण परेशान,जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग*
कौशलेंद्र त्रिपाठी
मिश्रित/ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुतुबनगर में पिछले करीब दो माह से सफाई कर्मी नदारत है।सफाई कर्मचारी का कुछ अतापता नहीं है।ग्रामीणों का आरोप है कि वो लगभग दो माह से ग्राम पंंचायत मे नहीं आया जगह जगह कूडे के ढेड लगे है।नालीयो का गन्दा पानी रोड पर व रास्ते पर भी बह रहा है।इसी कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह गंदगी व कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण अजीत सिंह ने बताया कि लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण उनमें गंदगी जमा है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है।ग्रामीण सुनीत शर्मा ने बताया कि इसी कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण हसीब मिर्जा ने कहा कि कई बार संबंधित जिम्मेदारों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले को गम्भीरता पूर्वक संज्ञान मे लेकर सफाई कर्मी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा गांव में विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।अखिलेश,रामकुमार,मोहित सहित उनका कहना है कि समय रहते सफाई व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
——————————–
प्रधान प्रशाशक प्रतिनिधि नैमिष गुप्ता से जब जानकारी की गई तो प्रतिनिधि ने बताया कि ये बात सत्य है कि सफाई कर्मी दो माह से अधिक हो चुका है।ग्राम पंंचायत मे नहीं आया और न ही किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई है।इसलिए मैन ऐडीओ पंंचायत और सीतापुर डीपीआरओ को लिखित सिकायत की है।कि निस्पज जाँच करा कर सक्त से सक्त कार्यवाही की जाये।
———————————-
ऐडीओ पंंचायत रामवीर वर्मा से दो माह से ऊपर सफाई कर्मी मनीष कुमार की न आने की जानकारी की गई।तो बताया कि प्रधान द्वारा लिखित जानकारी मिली है।जाँच करा कर नोटिस भेजकर कार्यवाही की जायेंगी।


