मिश्रिख/ विकासखंड मिश्रिख में शनिवार को मेला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामकृष्ण भार्गव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम में पांच विकास खण्ड मिश्रिख , सिधौली, कसमंडा पिसावा मछरेहटा गोंदलामऊ के 118 नवयुगल धार्मिक रीति रिवाज से विवाह बंधन में बंधे।व समारोह में इसमें 3 मुस्लिम समाज के जोडे भी वैवाहिक बंधन में बंधे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रामकृष्ण भार्गव सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर नवयुगलों को आशीर्वाद देते हुए सरकार द्वारा दिए जाने वाले समान का वितरण किया और फूलो की वर्षा की समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि लाभार्थियों को सामुहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली 60 हजार रुपये की धनराशि कन्या के खाते में व उपहार सामग्री व मिष्ठान का वितरण किया गया है।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा रामगोपाल अवस्थी देवेंद्र नंदवंशी मंडल अध्यक्ष देवेश पांडे , राजन मिश्रा अमिताभ वर्मा, व सभी ब्लॉकों के एडीओ समाज कल्याण, ब्लॉको के कर्मचारी व सुरक्षा की दृष्टि से सीओ मिश्रिख नेहा त्रिपाठी कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह सहित भारी फोर्स भी मौजूद रहे।