जिलाटेक्नोलॉजीदुनियामनोरंजनलाइफस्टाइलव्यापारस्पोर्ट्स

अयोध्या ब्लास्ट में साली की मिली लाश, लिव इन में रह रही थी जीजा के साथ, कैसे हुआ था विस्फोट?

Last Updated:October 10, 2025, 18:58 IST

Ayodhya Blast News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और जानमाल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने, घायलों के लिए उचित चिकित्सा सुनिश्चित करने और बचाव एवं राहत कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं.

अयोध्या ब्लास्ट केस की जांचतेज.

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के पगला भारी गांव में ब्लास्ट मामले में नया अपडेट सामने आया है. गुरुवार की देर रात के बाद शुक्रवार को जब एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया तो मलबों के नीचे से एक और लाश मिली है. यह लाश लापता साली की है, जो ब्लास्ट के बाद से गायब हो गई थी. यह मृतक की साली बताई जा रही है. साथ ही यह भी पता चला है कि मृतक रामकुमार और उसकी साली, दोनों लिवइन में रह रहे थे. इसके साथ ही इस ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है.

अयोध्या में पूरा कलंदर थानाक्षेत्र के पगला भारी गांव में बृहस्पतिवार को शक्तिशाली विस्फोट होने के बाद एक मकान ढह गया, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेंद्र सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है. सिंह ने कहा था, ‘‘विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई है, कुछ घायल हुए हैं. फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं. विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.’’

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमं मौके पर पहुंच गईं. बचावकर्मी मलबा हटाने के लिए उत्खनन मशीनों का उपयोग कर रहे हैं, जबकि एहतियात के तौर पर आस-पास के घरों को खाली करा दिया गया है. अधिकारियों ने बचाव कार्यों में मदद के लिए निवासियों से दुर्घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है. वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं और विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और जानमाल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने, घायलों के लिए उचित चिकित्सा सुनिश्चित करने और बचाव एवं राहत कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं.

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh

First Published :

October 10, 2025, 18:52 IST

homeuttar-pradesh

अयोध्या ब्लास्ट में साली की मिली लाश, लिव इन में रह रही थी जीजा के साथ

Source

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button