मिशन शक्ति के तहत मिश्रिख़ पुलिस ने मिश्रिख़ सीएचसी में महिलाओं को किया जागरूक

मिश्रिख (सीतापुर)महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तार से जानकारी दी गई।
गोष्ठी में उपस्थित महिला उप निरीक्षक स्वर्णिमा सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वे किन-किन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। पुलिस टीम द्वारा 112, 1090, 102, 1076, 108, 1930, 181, 101 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।महिला उप निरीक्षक स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका सही समय पर उपयोग करके महिलाएँ स्वयं को सुरक्षित रख सकती हैं।इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित महिलाओं एवं स्टाफ ने गोष्ठी में सक्रिय रूप से भाग लिया और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना एवं उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग बनाना रहा।गोष्ठी के अंत में पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें तथा समाज में अन्य महिलाओं को भी इन नंबरों की जानकारी दें।



