Uncategorized
विकासखंड में बैठक का हुआ आयोजन
मिश्रित/ मिश्रित/ खंड विकास कार्यालय मिश्रित के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में विकासखंड के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों बैठक में भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत व विधायक रामकृष्ण भागवत द्वारा किया गया उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद विधायक द्वारा सरकार के विकास कार्यों की चर्चा की गई जिसमें माननीय सांसद द्वारा प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज अमृत काल की यात्रा पर अग्रसर है । स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया तथा संसद द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को रोजगार महिलाओं को स्वालंबन या महिला कल्याण जैसी विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतर जा रहा है जिसमें विश्वकर्मा योजना पीएम स्वरोजगार योजना आदि शामिल हैं जिससे भारत को 2046 से 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है वह लक्ष्य तय किया जा सके वही विधायक रामकृष्ण भार्गव द्वारा उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना नैमिषारण्य के चौमुखी विकास , महिला सुरक्षा महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी प्रदान की कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पाण्डेय द्वारा समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों को अंगवस्त्र माला पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष भास्कर मिश्रा द्वारा किया गया जिसमें विकासखंड के प्रमुख रामकिंकर पांडे व खंड विकास अधिकारी नगर मंडल अध्यक्ष देवेश पांडे, देहात मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता , मनोज पाण्डेय, शुभांशु शुक्ला, राजकिशोर विश्वकर्मा, अभिषेक शुक्ला आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





