Mahoba News: करवाचौथ पर चांद का इंतजार कर रहा था पति, तभी अचानक मिली ऐसी खबर, सुनते ही हो गया उदास

Last Updated:October 10, 2025, 18:52 IST
Crime News Of Mahoba: करवाचौथ का दिन पति-पत्नी दोनों के लिए बहुत खास है. मगर, सोचिए अगर इस दिन अगर कोई एक इंसान अस्पताल में जीने-मरने की हालत में पहुंच जाए तो दूसरे पर क्या बीतेगी. ऐसा ही मामला महोबा से सामने आया है. आइए जानते हैं सबकुछ…
पति से पत्नी की हुई लड़ाई. (एआई तस्वीर)
महोबा: पति की लंबी उम्र के लिए आज सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत रखा हुआ है. सुहागन महिलाएं जीवनसाथी की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. हर घर इस दिन खुशी का माहौल होता है. पति-पत्नी दोनों बार-बार छत पर जाकर चांद का इंतजार करते हैं. चांद निकलते ही पति प्यार से अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उसके व्रत को संपन्न करता है. इसी क्रम में आज हर घर सुहागन महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखे हुए हैं. तो वहीं यूपी के महोबा में एक घर ऐसा भी है जहां पति को उसकी पत्नी और बच्चे से जुड़ी ऐसी खबर पता चली कि उसके होश उड़ गए. आइए जानते हैं पूरा मामला….
महाबो सीमा से लगे मध्य प्रदेश के चितहरी गांव का मामला है. यहां 26 साल की सविता की अपने पति से आए दिन कलेश होती रहती थी. करवा चौथ वाले दिन भी कुछ पति-पत्नी में लड़ाई हुई. इससे सविता ने परेशान होकर अपनी जान देने का फैसला ले लिया. उसने पहले 5 साल के बेटे ऋतिक को जहर खिलाया फिर खुद भी जहर खा लिया. दोनों की जहर खाते ही हालत बिगड़ गई.
आनन फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. यहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है. मगर, त्योहार वाले दिन घटी दर्दनाक से गांव वाले सन्न हैं. बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच आए दिन कहासुनी और विवाद की स्थिति बनी रहती थी. पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव के चलते सविता ने यह आत्मघाती कदम उठाया.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा लग रहा है, हालांकि सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही लगाया जा सकेगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Mahoba,Uttar Pradesh
First Published :
October 10, 2025, 18:52 IST
करवाचौथ पर चांद का इंतजार कर रहा था पति, तभी अचानक मिली ऐसी खबर, सुन हुआ सन्न



